बॉक्स ऑफिस: 70 करोड़ से गिरकर 11 करोड़ पर पहुंची रजनीकांत की अन्नाथे, अक्षय कुमार की सूर्यवंशी ने छोड़ा पीछे
5 नवंबर को जहां पूरे दुनियाभर में अक्षय कुमार की सूर्यवंशी रिलीज हुई। ठीक उससे एक पहले मेगास्टार रजनीकांत की फिल्म अन्नाथे ने दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में धमाकेदार दस्तक। पहले वीकेंड तक अन्नाथे से शानदार कलेक्शन दिखाया और 175 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। लेकिन सोमवार से फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट देखी गई। अन्नाथे ने वर्ल्डवाइड पहले दिन 70.19 करोड़, दूसरे दिन 42.63 करोड़, तीसरे दिन 33.71 करोड़, चौथे दिन 28.20 करोड़ और पांचवे दिन यानि की सोमवार को 11.85 करोड़ का कलेक्शन किया है। मंगलवार की कमाई के साथ 100 करोड़ क्लब में अक्षय कुमार- रोहित शेट्टी की एंट्री वहीं, अक्षय कुमार स्टारर फिल्म सूर्यवंशी ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 34.39 करोड़, दूसरे दिन 32.43 करोड़, तीसरे दिन 34.84 करोड़ और चौथे दिन यानि की सोमवार को 18.11 करोड़ का कलेक्शन किया है। लिहाजा, दोनों फिल्मों के सोमवार के कलेक्शन को देखा जाए तो सूर्यवंशी ने अन्नाथे को भारी अंतर से पीछे किया है। मंगलवार की कमाई के साथ सूर्यवंशी भारत में भी 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। फिल्म वीकेंड के बाद भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। स्क्रीन काउंट बता दें, रजनीकांत की अन्नाथे भारत में लगभग 2200 स्क्रीन पर रिलीज की गई है वहीं विदेशों में 1100 स्क्रीन पर इसे रिलीज किया गया है। जबकि सूर्यवंशी भारत में 3519 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। और ओवरसीज में लगभग 1200 स्क्रीन पर। तोड़े कई रिकॉर्ड अन्नाथे मुख्य तौर पर तमिलनाडु में कमाई कर रही है और वहां कलेक्शन के कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। वहीं, सूर्यवंशी मुख्य तौर पर दिल्ली-एनसीआर, यूपी, मुंबई, पुणे, गुजरात और कोल

कुल कलेक्शन 5 दिनों का कलेक्शन देखा जाए तो वर्ल्डवाइड अन्नाथे ने 186.58 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं, अक्षय कुमार की सूर्यवंशी 140 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। अन्नाथे इस फिल्म का डायरेक्शन सिरुथई शिवा ने किया है। रजनीकांत के साथ इस फिल्म में मीना, खुशबू, जगपति बाबू, प्रकाश राज आदि अहम किरदारों में हैं। फिल्म का संगीत दिया है डी इमान ने.. और खास बात है कि इस फिल्म में सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम द्वारा गाया एक आखिरी गाना भी शामिल किया गया है, जो उन्होंने कोरोना होने से पहले गाया था। फिल्म इंडस्ट्री का तहलका बहरहाल, आंकड़ों से साफ माना जा सकता है कि दिवाली पर रिलीज फिल्मों के साथ फिल्म इंडस्ट्री एक बार फिर पटरी पर लौट आई है। लॉकडाउन के बाद लगभग डेढ़ सालों के बाद रिलीज ये फिल्में दर्शकों को थियेटर तक लाने में सफल रही हैं। 2021 की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म सूर्यवंशी साल 2021 की सबसे बड़ी हिंदी फिल्म भी बन चुकी है। इस साल की शुरुआत में कुछ फिल्में थियेटर्स में आई थीं, लेकिन बिजनेस ठंडा रहा। अगस्त में अक्षय कुमार की बेल बॉटम भी मुश्किल से 40 करोड़ तक के आसपास पहुंच पाई थी।